दानापुर : खाना बनाने के दौरान लगी आग पाटलिपुत्र स्टेशन तक पहुंची

दानापुर : पाटलिपुत्र स्टेशन के पश्चिमी छोर पर रेलवे ट्रैक के पास बनी चहारदीवारी के बगल में आग लगने से दो दर्जन झोंपड़ियां जलकर राख हो गयीं. इस अगलगी में लाखों की संपत्ति जल गयी. अग्निशमक की दस दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. इससे पहले आग की लपटें पाटलिपुत्र स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या […]

दानापुर : पाटलिपुत्र स्टेशन के पश्चिमी छोर पर रेलवे ट्रैक के पास बनी चहारदीवारी के बगल में आग लगने से दो दर्जन झोंपड़ियां जलकर राख हो गयीं.
इस अगलगी में लाखों की संपत्ति जल गयी. अग्निशमक की दस दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. इससे पहले आग की लपटें पाटलिपुत्र स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या तीन तक पहुंच गयीं. इससे प्लेटफाॅर्म पर खड़ी जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. यह देख प्लेटफाॅर्म से जयनगर इंटरसिटी को तुरंत रवाना किया गया. अगलगी के समय पटना की ओर से 265 डाउन पैसेंजर ट्रेन आने की सूचना पर उसे एतिहातन रूपसपुर आउटर सिगनल पर रोक दिया गया.
साथ ही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति को कुछ देर के लिए रोका गया. स्टेशन मास्टर एचके सिंह ने बताया कि इससे रेलवे को कोई क्षति नहीं हुई है. बताया जाता है कि खाना बनाने के दौरान उदय बिंद के झोंपड़ीनुमा घर में आग लग गया.
देखते-ही-देखते आग की लपटों ने पड़ोसी मोहन बिंद, कलेंद्र बिंद, बिनोद राम व रंजीत बिंद समेत दो दर्जन लोगों की झोंपड़ियों अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान एक झोंपड़ी में रखा सिलिंडर भी विस्फोट कर गया, जिससे अफरातफरी मच गयी. सीओ महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक -एक पॉलीथिन शीट प्रदान किया. मंगलवार को पीड़ित परिवार के बीच 9800 रुपये प्रदान किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >