फुलवारीशरीफ : बीआइटी कैंपस में दूसरा दिन शनिवार को एक तरफ जहां विभिन्न इवेंट्स का रहा वहीं शाम ढलते ही कैंपस पर मस्ती का सुरूर चढ़ गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में बीआइटी पटना और दूसरे कॉलेज के छात्र- छात्राएं नृत्य, गायन और प्ले रिमिक्स का ऐसा तड़का पेश किया की कैंपस सभागार गूंज उठा.
म्यूजिक नाइट, डांस नाइट और बैंड नाइट का भी आयोजन हुआ. इसके अलावा ग्रुप डांस व बैले डांस की भी सबने सराहना की. मौके पर मौजूद स्टूडेंट्स कलाकारों की लगातार हौसला अफजाई कर रहे थे.
बीआइटी के तीन दिवसीय वार्षिक तकनीकी सांस्कृतिक उत्सव में शनिवार को दूसरे दिन स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक शानदार इवेंट्स का प्रदर्शन कर रंग जमा दिया. दूसरे दिन बिहार के कई कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने विभिन्न इवेंट्स में अपनी प्रतिभा दिखायी.
राज्य भर के विभिन्न कॉलेजों से भाग लेने के लिए 30 टीमों को को सेलेक्ट किया गया. शुरुआत में पहले दिन हुए मैंट लैब , इलेक्ट्रो क्विज आदि आयोजनों के लिए क्वालीफायर राउंड हुआ. अंतिम राउंड के लिए प्रतिभागियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया.
टेक्निका- 2019 में विभिन्न इवेंट्स में विजेताओं को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की गयी. शनिवार को पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं का मिलन समारोह भी शानदार रहा. एक- दूसरे को देख स्टूडेंट्स कैंपस की पुरानी यादों में खो गये .
युगल गीत में सपना व विदिशा को पुरस्कृत किया गया. आयोजकों ने बताया कि रविवार को फैशन शो व स्टार नाइट का आयोजन कॉलेज ऑडिटोरियम ग्राउंड में होगा. प्राचार्य ने बताया कि एक अप्रैल को अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा, दो को मुख्य समारोह होगा.
