बिहटा : एटीएम कार्ड क्लोन कर दो खातों से 73 हजार निकाले

बिहटा : मंगलवार को केनरा बैंक बिहटा शाखा के दो खाताधारकों के खाते से साइबर जालसाजों ने एटीएम कार्ड क्लोन कर मुंबई से 73 हजार रुपये निकाल लिया. पीड़ित दोनों खाता धारकों ने बिहटा थाना में अज्ञात जालसाजों पर मामला दर्ज कराया गया है. दोनों खाता धारकों का कहना है कि एटीएम कार्ड उनके पास […]

बिहटा : मंगलवार को केनरा बैंक बिहटा शाखा के दो खाताधारकों के खाते से साइबर जालसाजों ने एटीएम कार्ड क्लोन कर मुंबई से 73 हजार रुपये निकाल लिया. पीड़ित दोनों खाता धारकों ने बिहटा थाना में अज्ञात जालसाजों पर मामला दर्ज कराया गया है.
दोनों खाता धारकों का कहना है कि एटीएम कार्ड उनके पास बिहटा में है और उन लोगों ने किसी को भी पिन भी नहीं बताया है, फिर रुपया कैसे निकल गया उन्हें समझ में नहीं आ रहा है. इस संबंध में अमहारा निवासी रवि रंजन का कहना है कि बैंक में उनके पिता जी उमेश्वर नारायण का खाता है. 19 मार्च से लेकर 23 मार्च तक छह बार में 55 हजार रुपये की निकाली कर ली गयी. रुपया निकलने की जानकारी 24 मार्च को मोबाइल पर आये मैसेज से हुई. 25 को वह बैंक गये तो बताया कि एटीएम क्लोन कर सारा पैसा मुंबई में निकाला गया है.
दूसरी तरफ विष्णुपुरा निवासी दामोदर सिंह के पुत्र कुंदन कुमार ने बिहटा पुलिस में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर की है. उनका कहना है कि उनके केनरा बैंक के खाते से दो बार में 18 हजार रुपये निकाल लिये. बैंक वालों ने उन्हें भी यही बताया कि उनका कार्ड क्लोन कर रुपये मुंबई से निकाला गया है.
जबकि उनका कार्ड पास में है. इस संबंध बिहटा के थानाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि मामला साइबर क्राइम का है. ऐसा लगता है कि इन लोगों का कार्ड किसी एटीएम में क्लोन कर घटना को अंजाम दिया गया है. मामले को जांच के लिए साइबर सेल को भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >