पटना : गुणवत्ता से समझौता नहीं, कमीशन मांगने पर सीधे मिलें

समीक्षा बैठक में ठेकेदारों ने उठाया बकाया भुगतान करने का मामला पटना : पिछले दिनों कंकड़बाग प्रमंडल कार्यालय के समक्ष ठेकेदारों ने बकाया भुगतान व कमीशन मांगने को लेकर प्रदर्शन किया था. अब इस मामले को नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने गंभीरता से लिया है. सोमवार को योजनाओं की समीक्षा बैठक में इस मुद्दे […]

समीक्षा बैठक में ठेकेदारों ने उठाया बकाया भुगतान करने का मामला
पटना : पिछले दिनों कंकड़बाग प्रमंडल कार्यालय के समक्ष ठेकेदारों ने बकाया भुगतान व कमीशन मांगने को लेकर प्रदर्शन किया था. अब इस मामले को नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने गंभीरता से लिया है.
सोमवार को योजनाओं की समीक्षा बैठक में इस मुद्दे पर उन्होंने अावश्यक निर्देश दिये. इस बैठक में नगर मुख्य अभियंता, सभी कार्यपालक अभियंता और सभी अंचलों के ठेकेदार उपस्थित थे. बैठक में उपस्थित ठेकेदारों से नगर आयुक्त ने कहा कि योजना की गुणवत्ता से समझौता किसी स्तर पर नहीं
किया जायेगा. निगम में कोई कमीशन मांगता है, तो सीधे मुझसे मिल कर शिकायत करें.बकाया भुगतान नहीं होने से है परेशानी: बैठक में उपस्थित ठेकेदारों ने नगर आयुक्त से कहा कि साल-दो साल पहले योजना पूरी हो गयी है, जिसका भुगतान अब तक नहीं किया गया है. कंकड़बाग में काम कर रहे ठेकेदारों ने कमीशन मांगने का भी आरोप लगाया. इसके जवाब में नगर आयुक्त ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत बकाया राशि का भुगतान कर दिया जायेगा.
नाली गली की नयी योजना को एग्रीमेंट की सेवा-शर्त के अनुरूप पूरा किया जायेगा. इसको लेकर एक-एक योजना की गुणवत्ता की जांच की जायेगी.
गुणवत्ता जांच में कहीं अनियमितता मिली, तो ठेकेदार पर कार्रवाई तो होगी ही, साथ ही भुगतान नहीं करेंगे. वहीं, गुणवत्ता जांच रिपोर्ट ठीक होगी, तो शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >