स्कूल-कॉलेजों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शुरू

पटना : जिला प्रशासन के द्वारा कई स्कूल-कॉलेजों में मतदाता कार्यक्रम का शुक्रवार को शुरुआत की गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार रवि ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ई.वी.एम. और वी.वी.पैट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आप जिस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे उनका नाम वीवीपैट में 7 सेकेंड के लिए […]

पटना : जिला प्रशासन के द्वारा कई स्कूल-कॉलेजों में मतदाता कार्यक्रम का शुक्रवार को शुरुआत की गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कुमार रवि ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ई.वी.एम. और वी.वी.पैट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आप जिस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे उनका नाम वीवीपैट में 7 सेकेंड के लिए देख सकेंगे.

उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थति में ई.वी.एम. मशीन को हैक नहीं किया जा सकता और न ही इन मशीनों से किसी तरह की छेड़-छाड़ की जा सकती है. इवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का निर्माण देश की सरकारी कंपनियां ही करती हैं. इनमें बाहर से कोई अन्य डिवाइस को नहीं जोड़ा जा सकता है.
इवीएम निर्माण से लेकर बुथ तक पहुंचाने की प्रक्रिया साफ, सुरक्षित एवं पारदर्शी वातावरण में होती है. इन मशीनों में किसी तरह की छेड़-छाड़ नहीं की जा सकती है. उपस्थित छात्रों-शिक्षकों ने स्वयं इवीएम-वीवीपैट का संचालन कर संतोष जाहिर किया तथा पहली बार इवीएम-वीवीपैट का संचालन करते हुए काफी उत्साहित थे. अब तक दो लाख लोगों ने डमी मतदान करके देख चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >