तीन माह से सड़क पर फैला है नाले का पानी

पटना : गांधी मैदान के रामगुलाम चौक के समीप सड़क पर फैली नाले की गंदगी के कारण बीते तीन माह से लोग परेशान हैं. स्थिति ऐसी है कि सुबह व शाम गंदे पानी का फैलाव बढ़ जाता है. गंदा पानी चौराहा के एक तरफ सड़क के एक पूरे फ्लैंक को पूरा कवर कर लेता है. […]

पटना : गांधी मैदान के रामगुलाम चौक के समीप सड़क पर फैली नाले की गंदगी के कारण बीते तीन माह से लोग परेशान हैं. स्थिति ऐसी है कि सुबह व शाम गंदे पानी का फैलाव बढ़ जाता है. गंदा पानी चौराहा के एक तरफ सड़क के एक पूरे फ्लैंक को पूरा कवर कर लेता है. उस दौरान और परेशानी बढ़ जाती है.

फिर भी कोई देखने वाला नहीं है. ये स्थिति चौराहा के पास स्थिति सुलभ-शौचालय से राधा-कृष्ण मंदिर मार्ग पर हो रही है. पानी की सड़न और दुर्धंग से आम लोगों को परेशानी हैं.
खराब हो रही शहर की छवि : समय-समय पर गांधी मैदान में बड़े आयोजन होते हैं. इस दौरान राम-गुलाम चौक वाला गांधी मैदान का गेट सबसे महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में वहां नाले के पानी बहते रहने से परेशानी के साथ शहर की छवि भी खराब बनती है.
पास में ही मोची के दुकान चलाने वाले राममूर्ति बताते हैं कि कई बार नगर निगम के सफाई कर्मी नाले में फट्टा मार कर चले जाते हैं, लेकिन पानी निकलने का नाम नहीं ले रहा है.
कई बार तो स्थिति ऐसी हो जाती है कि पूरे सड़क तक नाले का पानी फैल जाता है. भीतर वाला पूरा नाला ही जाम है, इसलिए केवल दिखावे के काम से पानी नहीं जाने वाला.
बाकरगंज नाला नहीं खींच रहा पानी :
इधर, पार्षद सह उप महापौर विनय कुमार पप्पू बताते हैं कि दरअसल, उस नाले का पानी बाकरगंज नाले में जाकर मिलता है और बाकरगंज नाले की सफाई नहीं है. भीतर पूरा गाद भरा है. इसलिए बाकरगंज नाला पानी नहीं खींच रहा इसलिए बीते कई माह से समस्या हो रही है.
उन्होंने बताया कि एग्जिविशन रोड में एक नया भू-गर्भ नाला बना है. अब दोनों नाले को कनेक्ट कर देने के लिए महज 500 मीटर के पाइप डालने की जरूरत है. इसके लिए नगर आयुक्त से दो दिन में बात की जायेगी, ताकि समस्या हल हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >