गंगा में तीन किशोर डूबे, दो को बचाया

पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के खाजेकलां घाट पर गंगा स्नान के क्रम में 13 वर्षीय किशोर डूब गया है. डूबे किशोर के शव की तलाश पुलिस ने गोताखोर की मदद से करायी, लेकिन सफलता नहीं मिली. घटना बीते बुधवार को हुई थी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को बेगमा […]

पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के खाजेकलां घाट पर गंगा स्नान के क्रम में 13 वर्षीय किशोर डूब गया है. डूबे किशोर के शव की तलाश पुलिस ने गोताखोर की मदद से करायी, लेकिन सफलता नहीं मिली.

घटना बीते बुधवार को हुई थी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार को बेगमा की हवेली निवासी स्वर्गीय रामू प्रसाद केसरी का 13 वर्षीय पुत्र कुंदन उर्फ फेंकू दो दोस्तों के साथ स्नान के लिए पहुंचा था, स्नान के दरम्यान ही तीनों डूबने लगे.
हालांकि, तट पर मौजूद एक बुजुर्ग ने डूब रहे दो किशोरों को बचा लिया, लेकिन कुंदन डूब गया. सूचना मिलने के उपरांत खाजेकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद गोताखोर की मदद से डूबे किशोर के शव की तलाश गंगा में करायी. इधर घर पर मां संगीता देवी को जब बेटे के डूबने की खबर मिली, तो वो परिवार व मुहल्ला के लोगों के साथ गंगा तट पर पहुंची.
मां ने बताया कि तीन साल पहले ही कुंदन के पिता की मौत हुई थी. अब यह हादसा हो गया. पुलिस ने बताया कि डूबे किशोर के शव की तलाश करायी जायेगी. अभी तक वो नहीं मिला है. इधर, गायघाट में भी डूब रहे एक युवक को एसडीआरएफ की टीम ने बचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >