फल मंडी में लगी आग, संपत्ति राख

पटना सिटी : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर बाजार समिति परिसर में शुक्रवार की दोपहर अगलगी की घटना हुई. इसने आधा दर्जन से अधिक दुकानों में अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलने के उपरांत मौके पर पहुंची तीन फायर यूनिटों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना के संबंध में […]

पटना सिटी : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर बाजार समिति परिसर में शुक्रवार की दोपहर अगलगी की घटना हुई. इसने आधा दर्जन से अधिक दुकानों में अपनी चपेट में ले लिया.

घटना की सूचना मिलने के उपरांत मौके पर पहुंची तीन फायर यूनिटों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना के संबंध में दुकानदारों ने बताया कि परिसर में रखे पुआल व कार्टन के ढेर में आग लग गयी. आग की लपटें तेज होने लगीं. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की चेष्टा अपने स्तर से की.
इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पटना सिटी फायर स्टेशन से दो बड़ी व एक छोटी यूनिट आग बुझाने के लिए पहुंची, जहां दो घंटे की मशक्कत के उपरांत आग को बुझाया जा सका.
अगलगी की चपेट में आये पीड़ित दुकानदारों में मो हलीम, शंभु, सेराज, अनवर, फिरोज व आलमगीर ने बताया कि अगलगी की घटना में कार्टन व पेटी में रखे गये सेव, अनार व अंगूर जल गये. आग लगने से अफरा- तफरी मच गयी थी.
बताया जाता है कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास की और दुकानें भी चपेट में आ जातीं. फायर अफसर सुरेंद्र सिंह व सब अफसर रामाकांत सिंह ने बताया कि दो दिनों के अंदर आधा दर्जन जगहों पर अगलगी की घटना हुई.
इनमें दीदारगंज थाना क्षेत्र में स्थित महावीर घाट पर बनीं झोंपड़ीनुमा दो दुकानों में गुरुवार की रात अगलगी की घटना हुई. पीड़ित दुकानदार अमरजीत यादव ने बताया कि चाय व सैलून की दुकान थी. पीड़ितों के अनुसार अगलगी की घटना में कम से कम 40 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.
इसी प्रकार से बुधवार को अगमकुआं थाना के कुम्हरार गुमटी के समीप साइकिल दुकान में आग लगी. गुरुवार को भी इसी थानाके अगमकुआं उपरि सेतु के निकट आलू प्याज व कपड़े की दुकान में अगलगी हुई.
पीड़ित दुकानदार अंजू देवी ने बताया कि 50 हजार रुपये की संपत्ति जली, पीड़ित दुकानदारों के अनुसार अगलगी का कारण स्पष्ट नहीं है.
इतना ही नहीं आलमगंज थाना के भद्रघाट इदगाह रोड के निकट झाड़ी में आग लग गयी थी. जहां एक छोटी यूनिट ने आग को बुझाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >