पटना : शाहपुर से बच्ची को अगवा करने का मामला, अपहरणकर्ता ने परिजनों से मांगी थी 10 लाख रुपये की फिरौती

पटना : शाहपुर के मुबारकपुर मुहल्ले से बेगूसराय में मोबाइल इंस्पेक्टर मनोज कुमार रंजन की तीन साल की बच्ची को अगवा करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से दस लाख की फिरौती मांगी थी. हालांकि बच्ची को करपी थाना इलाके से पुलिस ने बरामद कर लिया और इसके साथ ही अपहरण करने में शामिल चालक […]

पटना : शाहपुर के मुबारकपुर मुहल्ले से बेगूसराय में मोबाइल इंस्पेक्टर मनोज कुमार रंजन की तीन साल की बच्ची को अगवा करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से दस लाख की फिरौती मांगी थी. हालांकि बच्ची को करपी थाना इलाके से पुलिस ने बरामद कर लिया और इसके साथ ही अपहरण करने में शामिल चालक चंदेश्वर पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया था.
इस मामले में पुलिस इस बात की छानबीन में जुटी है कि घटना को अंजाम देने में चंदेश्वर के अलावे कोई और था या नहीं? इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फिरौती की रकम चंदेश्वर ने मांगी थी या फिर किसी दूसरे ने?
हालांकि एसएसपी गरिमा मलिक ने मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं दी और कहा कि और लोगों की संलिप्तता के विंदु पर जांच चल रही है और जो लोग भी शामिल होंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >