छाये रहेंगे आंशिक बादल गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

पटना : शुक्रवार की सुबह आसमान में हल्के बादल छाये थे, लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो गया और पूरे दिन धूप निकली रही. इससे गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले दो-तीन दिन भी आसमान में […]

पटना : शुक्रवार की सुबह आसमान में हल्के बादल छाये थे, लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो गया और पूरे दिन धूप निकली रही. इससे गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले दो-तीन दिन भी आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. लेकिन, बारिश होने की संभावना नहीं है.

वहीं, होली तक राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहने की संभावना है. शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की वजह से रात्रि में भी गर्मी का एहसास होने लगा है. यह स्थिति सिर्फ राजधानी में नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में है.
गया में अधिकतम तापमान 31.4 डि.से व न्यूनतम तापमान 17.7 डि.से, भागलपुर का अधिकतम तापमान 34.6 डि.से व न्यूनतम तापमान 19.7 डि.से और पूर्णिया का अधिकतम तापमान 34.3 डि.से व न्यूनतम तापमान 18.2 डि.से दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >