विशेष परिस्थिति में डीएम की अनुमति जरूरी

पटना : होली त्योहार, लोकसभा चुनाव और वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए पटना जिले में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों के किसी भी प्रकार के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है. डीएम कुमार रवि ने कहा कि किसी विशेष परिस्थति में अधोहस्ताक्षरी से पूर्वानुमति प्राप्त करने के बाद ही संबंधित पदाधिकारी […]

पटना : होली त्योहार, लोकसभा चुनाव और वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए पटना जिले में पदस्थापित सभी पदाधिकारियों के किसी भी प्रकार के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है.

डीएम कुमार रवि ने कहा कि किसी विशेष परिस्थति में अधोहस्ताक्षरी से पूर्वानुमति प्राप्त करने के बाद ही संबंधित पदाधिकारी अवकाश लेंगे.
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लोक सभा निर्वाचन 2019 की समाप्ति तक प्रभावी होगा. उन्होंने जिले में पदस्थापित कर्मियों का रोस्टरवार प्रतिनियुक्ति आदेश की रिपोर्ट भी तलब की है. डीएम ने बताया कि इस वर्ष होली का त्योहार 21-22 मार्च को मनाया जायेगा.
लोकसभा आम निर्वाचन–2019 के अलावा वित्तीय वर्ष भी समाप्ति पर है. इस दौरान विधि-व्यवस्था संधारण के साथ–साथ लोक सभा निर्वाचन, 2019 एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन हेतु काफी संख्या में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >