पटना : सरकारी गाड़ी ने बच्ची को कुचला, पीएमसीएच में भर्ती

पटना : हड़ताली मोड़ के पास मौजूद आफिसर्स फ्लैट से निकली एक सरकारी गाड़ी ने मंगलवार को दिन में करीब 3:30 बजे अंकिता उर्फ पायल (1 साल) को रौंद दिया. घटना के दौरान ही मासूम बच्ची की मौत हो गयी थी, लेकिन कार चालक ने विवाद और हंगामे से बचने के लिए बच्ची को उठाया […]

पटना : हड़ताली मोड़ के पास मौजूद आफिसर्स फ्लैट से निकली एक सरकारी गाड़ी ने मंगलवार को दिन में करीब 3:30 बजे अंकिता उर्फ पायल (1 साल) को रौंद दिया. घटना के दौरान ही मासूम बच्ची की मौत हो गयी थी, लेकिन कार चालक ने विवाद और हंगामे से बचने के लिए बच्ची को उठाया और इलाज के बहाने उसे पीएमसीएच में भर्ती कराकर भाग गया.
पीएमसीएच में उसे मृत घोषित किया गया. बच्ची के परिजन पीएमसीएच पहुंचे. मासूम बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. कोतवाली इंस्पेक्टर रमाशंकर प्रसाद का कहना है कि सरकारी गाड़ी से दुर्घटना हुई है. गाड़ी बैक करते वक्त दुर्घटना हुई है. गाड़ी कब्जे में ली गयी है. चालक की तलाश हो रही है. मामला दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक गाड़ी राजभाषा विभाग की है.
ऐसे हुई दुर्घटना : दरअसल आफिसर्स फ्लैट के पास एक झोपड़ी में दीपक गिरी का परिवार रहता है. दीपक मजदूरी करता है और अपने परिवार का प���ट पालता है.
मंगलवार को दीपक की मासूम बेटी अंकिता उर्फ पायल फ्लैट के बाहर खेल रही थी. इस दौरान आफिसर्स फ्लैट से सरकारी गाड़ी का चालक गाड़ी बैक कर रहा था. इस दौरान बच्ची कुचल गयी. बच्ची को पीएमसीएच तो ले जाया गया लेकिन उसकी डेथ मौके पर ही हो चुकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >