पटना : बोलेरो और बाइक में टक्कर, बाइक सवार हुआ जख्मी

पटना : डाकबंगला चौराहे के पास अहले सुबह पटना जंक्शन की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया. बोलेरो इतने तेज रफ्तार में थी कि बाइक सवार दूर जाकर गिरा. युवक को तत्काल उठाया गया. उसका एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है. पैर की हड्डी […]

पटना : डाकबंगला चौराहे के पास अहले सुबह पटना जंक्शन की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया. बोलेरो इतने तेज रफ्तार में थी कि बाइक सवार दूर जाकर गिरा. युवक को तत्काल उठाया गया. उसका एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है. पैर की हड्डी भी टूट गयी है. उसे किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.वहीं, दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. डाकबंगला चौराहे पर मौजूद पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को कब्जे में लिया है. गाड़ी को कोतवाली में खड़ा किया गया है.
वहीं घायल युवक का इलाज जारी है. राजधानी की हृदयस्थली कहे जाने वाले डाकबंगला चौराहा पर दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं. जबकि वहां सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहती है. प्रतिबंधित क्षेत्र की तरफ लोग बढ़ न सके इसके लिए ट्राॅली का इस्तेमाल. ट्रैफिक के सारे नियम फॉलो होता है, बावजूद यहां अहले सुबह या देर रात रांग साइड चलने के कारण दुर्घटनाएं हुई हैं. पिछले दिनों गर्दनीबाग की एक महिला की दुर्घटना में मौत हाे गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >