पटना : टेंपो के पीछे रखा महिला का बैग उड़ाया चालक हिरासत में

पटना : पटना जंक्शन से गांधी मैदान के लिए टेंपो से जा रही एक महिला का उच्चकों ने कोतवाली थाने के पास बैग गायब कर दिया. बैग में छह हजार रुपये, कीमती कपड़े और जरूरी कागजात थे. महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली में की, जिसके बाद पुलिस मामले को दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही […]

पटना : पटना जंक्शन से गांधी मैदान के लिए टेंपो से जा रही एक महिला का उच्चकों ने कोतवाली थाने के पास बैग गायब कर दिया. बैग में छह हजार रुपये, कीमती कपड़े और जरूरी कागजात थे. महिला ने इसकी शिकायत कोतव���ली में की, जिसके बाद पुलिस मामले को दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
पुलिस के मुताबिक सीतामढ़ी निवासी वसीम की पत्नी शायरा शुक्रवार की देर रात दिल्ली से पटना आयी थी. वह गांधी मैदान स्थित बस स्टैंड से बस पकड़ने के लिए पटना जंक्शन से टेंपो बुक किया था.
शायरा का पूरा परिवार टेंपो के बीच वाली सीट पर बैठ हुआ था, जबकि उनका बैग, अटैची, झोला पीछे रखा हुआ था. जब टेंपो कोतवाली थाने के पास पहुंची तो बाइक सवार दो लोग उनके पास आकर रुके गये. वे कुछ समझ पाते उससे पहले टेंपो के पिछली सीट पर रखा बैग लेकर फरार हो गये. फिलहाल पुलिस टेंपो चालक से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >