पटना : पंचायत उपचुनाव के लिए 1938 पदों के लिए 2739 प्रत्याशी मैदान में हैं. 10 मार्च को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव योगेंद्र राम ने यह जानकारी दी.
योगेंद्र राम ने बताया कि प्रदेश के सभी 38 जिलों में जिला परिषद सदस्य के तीन, ग्राम पंचायत सदस्य के 61, मुखिया के 18, ग्राम कचहरी के सरपंच के 46, ग्राम पंचायत सदस्य के 653 तथा ग्राम कचहरी के पंच के 1157 पदों के लिए चुनाव होना है.
कुल 2739 प्रत्याशियों में जिला परिषद सदस्य के लिए 25, पंचायत समिति सदस्य के लिए 202, ग्राम पंचायत के मुखिया के लिए 69, ग्राम कचहरी के सरपंच के लिए 171, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1463 तथा ग्राम कचहरी के पंच के लिए 779 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है. 2098 मतदान केंद्रों पर ईवीएम से चुनाव कराया जायेगा.
10 मार्च को होने वाले चुनाव के बाद मतगणना 12 मार्च को सुबह आठ बजे से होगी. ग्राम पंचायत सदस्य तथा ग्राम कचहरी के पंच के लिए मतगणना 10 मार्च को ही मतदान समाप्ति पर करा ली जायेगी. वहीं विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा. सभी जिलों में कंट्रोल रूम बनाया जायेगा.
