पटना : अध्यादेश का फैसला लेना हमारी जीत : सीपीएम

पटना : सीपीएम के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि 200 प्वाइंट रोस्टर अध्यादेश लागू करने का फैसला सीपीएम के संघर्ष की जीत है. मोदी सरकार चुनाव को नजदीक आते देख अपना रंग बदल रही है. जिला सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि आरएसएस के इशारे पर भाजपा आरक्षण को समाप्त करने की […]

पटना : सीपीएम के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि 200 प्वाइंट रोस्टर अध्यादेश लागू करने का फैसला सीपीएम के संघर्ष की जीत है. मोदी सरकार चुनाव को नजदीक आते देख अपना रंग बदल रही है. जिला सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि आरएसएस के इशारे पर भाजपा आरक्षण को समाप्त करने की कोशिश कर रही थी.

सीएम को दी बधाई : जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने 200 प्वाइंट रोस्टर को फिर से बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि रोस्टर की बहाली के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को विशेष पहल करने के लिए आग्रह किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >