पटना : रोस्टर अध्यादेश के फैसले के बाद विपक्ष बेनकाब : सुशील मोदी

पटना : विश्वविद्यालयों में 13 प्वाइंट रोस्टर को समाप्त कर फिर से 200 प्वाइंट आरक्षण प्रणाली को लागू करने के लिए केंद्र सरकार अध्यादेश लायेगी. इस पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि इस अध्यादेश ने यह साबित कर दिया है कि एससी, एसटी, पिछड़ों और अतिपिछड़ों के हित की रक्षा में […]

पटना : विश्वविद्यालयों में 13 प्वाइंट रोस्टर को समाप्त कर फिर से 200 प्वाइंट आरक्षण प्रणाली को लागू करने के लिए केंद्र सरकार अध्यादेश लायेगी.
इस पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि इस अध्यादेश ने यह साबित कर दिया है कि एससी, एसटी, पिछड़ों और अतिपिछड़ों के हित की रक्षा में वह तत्पर हैं. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा है कि एससी, एसटी और पिछड़ों के नाम पर झूठी घड़ियाली आंसू बहा कर युवकों को गुमराह करने वालों का पर्दाफाश हो गया है. पीएम पैकेज पर सवाल उठाने वालों को भी आज बक्सर में 10 हजार 439 करोड़ की लागत से 660 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट की केंद्रीय मंत्रिमंडल के स्तर से स्वीकृति के बाद करारा जवाब मिला है.
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री के संसद में आश्वस्त करने के बाद विपक्ष को यह अच्छी तरह मालूम था कि सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद केंद्र सरकार शीघ्र ही अध्यादेश लाने वाली है. इसलिए उसने दो दिन पहले बंद का नाटक किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >