पटना : आरआरबी के आवेदन शुल्क अब डाकघर में होंगे जमा

पटना : रेलवे भर्ती बोर्ड महेंद्रू और डाक विभाग (बिहार परिमंडल) के बीच भर्ती बोर्ड के आवेदन शुल्क को लेकर एक समझौता हुआ है. इसके तहत अब रेलवे भर्ती बोर्ड के आवेदन शुल्क अब डाकघरों में जमा होंगे. गौरतलब है कि भारतीय रेलवे बोर्ड महेंद्रू की ओर से 1.30 लाख आवेदन ग्रुप-डी पद के लिए […]

पटना : रेलवे भर्ती बोर्ड महेंद्रू और डाक विभाग (बिहार परिमंडल) के बीच भर्ती बोर्ड के आवेदन शुल्क को लेकर एक समझौता हुआ है. इसके तहत अब रेलवे भर्ती बोर्ड के आवेदन शुल्क अब डाकघरों में जमा होंगे.
गौरतलब है कि भारतीय रेलवे बोर्ड महेंद्रू की ओर से 1.30 लाख आवेदन ग्रुप-डी पद के लिए आवेदन मांगे गये हैं. डाक विभाग के निदेशक (डाक सेवाएं) मनोज कुमार ने बताया कि समझौता के तहत बिहार के उप डाकघर, मुख्य डाकघर, प्रधान डाकघर व जीपीओ में रेलवे भर्ती बोर्ड के आवेदक शुल्क इ-पेेमेंट के माध्यम से जमा कर सकते हैं. आवेदक को शुल्क के अलावा 15 रुपये कमीशन देने होंगे. इससे आवेदक को बैंक ड्राफ्ट बनवाने तथा डाकघर से पोस्टल ऑर्डर की जरूरत नहीं पड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >