पटना : असंगठित मजदूरों के लिए आज से पेंशन योजना, जानिए किसे और कैसे मिलेगा लाभ

पटना : राज्य के असंगठित मजदूरों को पेंशन का लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का उद्घाटन मंगलवार को डिप्टी सीएम सुशील मोदी करेंगे. दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे. मौके पर केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव सहित कई मंत्री व […]

पटना : राज्य के असंगठित मजदूरों को पेंशन का लाभ पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का उद्घाटन मंगलवार को डिप्टी सीएम सुशील मोदी करेंगे. दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे. मौके पर केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव सहित कई मंत्री व विधायक शामिल होंगे.
किसे मिलेगा लाभ
निबंधन के बाद मजदूरों की हर माह की आय 15 हजार हो जायेगी, तो उसे योजना से बाहर होना होगा
मजदूर की मौत 60 वर्ष के पहले होगी, तो परिवार को पैसा मिलेगा
मजदूर की मौत 60 साल के बाद होगी, तो उसे तीन हजार प्रति माह पेंशन मिलेगी और अगर बाद में मजदूर की मौत होती है, तो परिवार को तीन हजार पेंशन दी जायेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >