पटना : भीम आर्मी और गैर राजनीतिक संगठनों का भारत बंद आज, उपेंद्र कुशवाहा ने भी किया समर्थन

पटना : भीम आर्मी और गैर राजनीतिक संगठनों का भारत बंद आज पटना : विवि में 13 प्वाइंट रोस्टर लागू करने के विरोध में दलित संगठन भीम आर्मी और गैर राजनीतिक संगठनों ने मंगलवार को भारत बंद बुलाया है. जिग्नेश मेवानी, प्रो रतन लाल आदि आदि ने इसका समर्थन किया है. बिहार में राजद, हम, […]

पटना : भीम आर्मी और गैर राजनीतिक संगठनों का भारत बंद आज
पटना : विवि में 13 प्वाइंट रोस्टर लागू करने के विरोध में दलित संगठन भीम आर्मी और गैर राजनीतिक संगठनों ने मंगलवार को भारत बंद बुलाया है. जिग्नेश मेवानी, प्रो रतन लाल आदि आदि ने इसका समर्थन किया है. बिहार में राजद, हम, माकपा, भाकपा और भाकपा माले ने भारत बंद का समर्थन किया है. बंद समर्थकों ने सरकार से विवि शिक्षकों की नियुक्ति में पहले की आरक्षण की व्यवस्था (200 प्वाइंट रोस्टर) लागू रहने देने की मांग कर की है.
पटना : संविधान बचाओ संघर्ष समिति के मंगलवार को भारत बंद का रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने समर्थन किया है.
पार्टी के प्रधान महासचिव सत्यानंद प्रसाद दांगी ने बताया कि 13 प्वाइंट रोस्टर को लागू कर पिछड़ों, शोषितों, दलितों व वंचितों के सामाजिक उत्थान के लिए संवैधानिक रूप से मिले आरक्षण को मोदी सरकार समाप्त करने की साजिश की है. इसके विरुद्ध पार्टी भारत बंद का समर्थन करती है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार आरएसएस के एजेंडा को लागू करना चाहती है. डाॅ भीमराव आंबेडकर द्वारा भारत के संविधान में आरक्षण की जो व्यवस्था है, उसे खत्म करनी की कोशिश हो रही है.
ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण के बावजूद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पिछड़ी जाति के प्रोफेसर नगण्य हैं. दलित व अतिपिछड़ा की भी उपस्थिति नहीं के बराबर है. इस आशय की जानकारी महासचिव सह मीडिया प्रभारी अनिल यादव ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >