लालू ने सोशल मीडिया पर ''हॉट'' डांस का वीडियो पोस्ट कर एनडीए पर बोला हमला, कहा...

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को ट्वीट कर एनडीए पर हमला बोला है. उन्होंने एक डांस का वीडियो साझा करते हुए शहीद की शहादत पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर भी साझा किया है. मालूम हो कि एनडीए की संकल्प रैली की पूर्व […]

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को ट्वीट कर एनडीए पर हमला बोला है. उन्होंने एक डांस का वीडियो साझा करते हुए शहीद की शहादत पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर भी साझा किया है. मालूम हो कि एनडीए की संकल्प रैली की पूर्व संध्या पर राजधानी पटना पहुंचे लोगों के मनोरंजन के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

जानकारी के मुताबिक, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने फेसबुक और ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है. उन्होंने कहा लिखा है कि ‘एक तरफ तिरंगे में लिपटे मां भारती के वीर शहीद सपूतों के पार्थिव शरीर रखे हुए थे. दूसरी तरफ, उनकी शहादत को भुनानेवाली राजनीति के लिए पटना में आयोजित रैली की पूर्व संध्या पर नीतीश और मोदी के मंत्री गरमा गरम कार्यक्रम में रंगारंग नृत्य का आनंद ले रहे थे. इनको शर्म भी नहीं आती.

लालू प्रसाद यादव का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को फेसबुक पर पोस्‍ट करने के मात्र 15 घंटे में 1.23 लाख लोग देख चुके हैं. साथ ही 2922 लोगों ने इसे साझा भी किया है. तीन हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है, जबकि 462 लोगों ने कमेंट भी किये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >