पटना : सीबीएसइ 12वीं के फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) का पेपर 5 मार्च को होगा. सीबीएसइ ने मुख्य विषयों की पहली इंग्लिश विषय की परीक्षा में कुछ खास दिक्कतों के मद्देनजर एक बार फिर चेतावनी जारी की है. सीबीएसइ ने परीक्षार्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा देने के लिए हर हाल में 10 बजे तक केंद्र के अंदर दाखिल हो जाएं. अन्यथा प्रवेश नहीं दिया जायेगा. दरअसल पिछली परीक्षा में पटना सहित देश के कई शहरों के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी देरी से पहुंचे. उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं किया गया.
इस पेपर की तैयारी को लेकर विषय विशेषज्ञों ने बताया कि फिजिक्स की पढ़ाई में फ्लो चार्ट बेहद उपयोगी होते हैं. इनसे हर टॉपिक और कॉनसेप्ट को समझने में आसानी होती है. अगर स्टूडेंट्स पिछले तीन साल के फिजिक्स के सैंपल और मॉडल पेपर्स को प्रैक्टिस करते हैं, तो अच्छे अंक हासिल किये जा सकते हैं.
हर टॉपिक से न्यूमेरिकल्स जरूर प्रैक्टिस करें. हर टॉपिक से कम-से-कम दो न्यूमेरिकल जरूर प्रैक्टिस करें. डेरिवेशन के अलावा न्यूमेरिकल्स पर फोकस जरूर करना चाहिए. इससे कम-से-कम 20 अंक के सवाल पूछे जाते हैं. फिजिक्स के बोर्ड पेपर में सेमी कंडक्टर्स, कम्यूनिकेशन, ऑप्टक्सि, करेंट इलेक्ट्रिसिटी, डूअल नेचर इन टॉपिक से 50 फीसदी सवाल पूछे जाते हैं.
पिछले कुछ समय से सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा में डायग्राम पर फोकस कर रहा है. विषय विशेषज्ञों के मुताबिक छात्र डायग्राम की मदद से टॉपिक अच्छी तरह समझा सकते हैं. 12वीं के फिजिक्स पेपर में 15 से 20 नंबर डायग्राम के लिए मिलते हैं. इसके जरिये अधिक मार्क्स लाने में परीक्षार्थियों को मदद मिलेगी. रे डायग्राम, ट्रांजस्टिर्स ऐंड एंप्लिफ्लायर्स, आइंसटाइंस फोटोइलेक्ट्रिक इफेक्ट, डायोड्स समेत कुछ और डायग्राम्स की प्रैक्टिस जरूर करें.
