पटना-गया के बीच हर स्टेशन पर रुकेगी मेमू पैसेंजर ट्रेन

पटना : पटना-गया के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 63259/60 मेमू पैसेंजर ट्रेन हाॅल्ट व स्टेशन पर रुकेगी. रेलमंत्री की घोषणा के बाद रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रविवार को ही पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने टाइम-टेबल निर्धारित करते हुए अधिसूचना जारी कर दिया हैं. ट्रेन संख्या 63259 पटना-गया मेमू पटना जंक्शन से रात्रि 10:30 […]

पटना : पटना-गया के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 63259/60 मेमू पैसेंजर ट्रेन हाॅल्ट व स्टेशन पर रुकेगी. रेलमंत्री की घोषणा के बाद रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रविवार को ही पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने टाइम-टेबल निर्धारित करते हुए अधिसूचना जारी कर दिया हैं.
ट्रेन संख्या 63259 पटना-गया मेमू पटना जंक्शन से रात्रि 10:30 बजे खुलेगी और सभी हॉल्ट व स्टेशनों पर रुकते हुए गया जंक्शन रात्रि 1:40 बजे पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 63260 गया-पटना मेमू गया स्टेशन से रात्रि 10:00 बजे खुलेगी और रात्रि 1:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. यह टाइम-टेबल व हॉल्ट-स्टेशनों पर ठहराव रविवार से ही लागू कर दी गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >