पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लालू प्रसाद ने विधायिका में महिलाओं को 33 फीसदी रिजर्वेशन देने का विरोध किया.
दलितों-पिछड़ों तथा महिलाओं को रिजर्वेशन दिये बिना ही पंचायत चुनाव कराया. उन्होंने अपने राजकुमारों को महिलाओं के प्रति ऐसे सामाजिक-राजनीतिक अन्याय की जानकारी कभी नहीं दी, इसलिए वे गलत बयानी करते हैं. लालू-राबड़ी राज में अधिकार तो दूर, महिलाओं-लड़कियों के लिए हाइस्कूल की पढ़ाई पूरी करना मुश्किल था. एनडीए सरकार ने महिलाओं को पंचायत चुनाव में 50 फीसदी रिजर्वेशन देने के साथ साइकिल-पोशाक योजना से तो उनका सशक्तीकरण किया ही, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाया.
