पटना : कचरा शुल्क वसूली के लिए विकसित हो रहा मोबाइल एप

मार्च से होगी वसूली पटना : निगम प्रशासन ने ठोस कचरा प्रबंधन के तहत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की शुरुआत दो अक्तूबर से कर दी है. कलेक्शन शुरू हो जाने के तीन माह बाद प्रशासन ने कचरा कलेक्शन शुल्क वसूलने को योजना बनायी. इस योजना के तहत फरवरी से कचरा शुल्क वसूलने की प्रक्रिया शुरू करनी […]

मार्च से होगी वसूली
पटना : निगम प्रशासन ने ठोस कचरा प्रबंधन के तहत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की शुरुआत दो अक्तूबर से कर दी है. कलेक्शन शुरू हो जाने के तीन माह बाद प्रशासन ने कचरा कलेक्शन शुल्क वसूलने को योजना बनायी.
इस योजना के तहत फरवरी से कचरा शुल्क वसूलने की प्रक्रिया शुरू करनी थी. लेकिन, अब तक कचरा शुल्क वसूलने का काम शुरू नहीं हुआ है. अब कचरा शुल्क वसूलने को निगम प्रशासन सिटी ऑफ पटना मोबाइल एप विकसित कर रहा है. एप विकसित होने के बाद मार्च से कचरा शुल्क वसूली शुरू कर दी जायेगी.
पेटीएम व बैंकों से किया जा रहा है एग्रीमेंट
निगम अधिकारी ने बताया कि कचरा शुल्क भुगतान की प्रक्रिया आसान बनाने को लेकर निगम प्रशासन पेटीएम व बैंकों से एग्रीमेंट कर रहा है, ताकि शहरवासी कचरा शुल्क पेटीएम क्यूआर कोड के साथ-साथ क्रेडिट व डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकें. इसके साथ ही पॉश मशीन भी उपलब्ध होगा. इससे हाउस होल्ड अपनी सुविधा के अनुसार शुल्क जमा कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >