पटना : प्रशांत किशोर कल दो हजार लोगों को दिलायेंगे जदयू की सदस्यता

पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर मंगलवार को करीब दो हजार लोगाें को पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे. यह समारोह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगा. पार्टी में शामिल होने वालों में युवा, अल्पसंख्यक समुदाय के नेता, महिलाएं, पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों, छात्र नेताओं व अन्य दलों के नेता […]

पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर मंगलवार को करीब दो हजार लोगाें को पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे. यह समारोह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगा. पार्टी में शामिल होने वालों में युवा, अल्पसंख्यक समुदाय के नेता, महिलाएं, पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों, छात्र नेताओं व अन्य दलों के नेता शामिल हैं.
इससे पहले प्रशांत किशोर सोमवार को प्रदेश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में बैठक करेंगे. साथ ही छात्र जदयू के नेताओं से भी बातचीत करेंगे. इसके पहले प्रशांत किशोर की उपस्थिति में 11, 12 और 13 फरवरी को भी पार्टी कार्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया था. उसमें 1600 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी.
इसमें बांका के जिला परिषद चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने सात जिला परिषद के सदस्यों, पंचायती राज के अन्य प्रतिनिधियों और समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हुए थे. इस दौरान कटिहार नगर निगम के डिप्टी मेयर मंजूर खान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रशांत किशोर के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >