ऐतिहासिक होगी एनडीए की संकल्प रैली : आरसीपी
पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा मेंपार्टी के संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि सरकार के काम व जदयू के कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने में पंचायती राज प्रकोष्ठ का महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है. उन्होंने कहा कि एनडीए की संकल्प रैली ऐतिहासिक होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांव […]
पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा मेंपार्टी के संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि सरकार के काम व जदयू के कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने में पंचायती राज प्रकोष्ठ का महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है. उन्होंने कहा कि एनडीए की संकल्प रैली ऐतिहासिक होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांव के विकास के लिए पंचायत को सशक्त कर उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अधिकार दिया है.
सरकार की आर से किये गये विकास तथा महिला सशक्तिकरण का काम दिख रहा है. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से बड़ी संख्या में रैली में आने की अपील की. वे शनिवार को जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ की प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य व जिलाध्यक्षों की बैठक में बोल रहे थे.
जदयू प्रदेश कार्यालय के सभागार में पंचायतीराज प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास की अध्यक्षता में हुई़ बैठक में तीन मार्च को होने वाली संकल्प रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई. वहीं, जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जॉर्ज की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें रैली की तैयारी को लेकर समीक्षा हुई. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शशिकांत पांडेय, ओमप्रकाश रजक, प्रदेश प्रवक्ता चंद्र प्रकाश भारती, महासचिव अशोक कुमार, नवीन आदि भी मौजूद थे.
कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने भरा हुंकार
सिंहेश्वर (मधेपुरा). कोसी प्रमंडलीय जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने किया. इसमें जदयू के मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, व एमएलसी ने हिस्सा किया.
इसमें कार्यकर्ताओं से तीन मार्च की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया. इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास की बयार बह रही थी. वहीं, आपदा मंत्री दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है. वहीं, भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी के सोच को ही बदल कर रख दिया है.