मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामला : साकेत अदालत में सोमवार से शुरू होगी सुनवाई

नयी दिल्ली/पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की एक अदालत में सोमवार से सुनवाई शुरू होगी. कुछ आरोपियों को यहां शनिवार को एक पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अदालत में पेश किया गया. अदालत ने कहा कि वह सोमवार से इस पर सुनवाई करेगी. गौरतलब है कि सात फरवरी […]

नयी दिल्ली/पटना : मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की एक अदालत में सोमवार से सुनवाई शुरू होगी. कुछ आरोपियों को यहां शनिवार को एक पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अदालत में पेश किया गया. अदालत ने कहा कि वह सोमवार से इस पर सुनवाई करेगी.

गौरतलब है कि सात फरवरी को उच्चतम न्यायालय ने यह मामला बिहार की एक अदालत से साकेत अदालत को स्थानांतरित कर दिया था, जो अब छह हफ्तों के अंदर सुनवाई पूरी करेगी. मुजफ्फरपुर में एक एनजीओ द्वारा संचालित बालिका गृह में कई लड़कियों का कथित तौर पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >