पटना : नीति में बदलाव नहीं किया, तो चुनाव में सिखायेंगे सबक

पटना : अगर सरकार लोकसभा चुनाव से पहले बैंक विलय की नीति में बदलाव नहीं किया गया, तो चुनाव में सबक सिखाया जायेगा. ये बातें ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के सचिव और ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के अध्यक्ष सौम्या दत्ता ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहीं. वे शनिवार को स्टेट बैंक […]

पटना : अगर सरकार लोकसभा चुनाव से पहले बैंक विलय की नीति में बदलाव नहीं किया गया, तो चुनाव में सबक सिखाया जायेगा. ये बातें ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के सचिव और ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के अध्यक्ष सौम्या दत्ता ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहीं.

वे शनिवार को स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन पटना सर्किल द्वारा आयोजित 22वीं जेनरल काउंसिल मीटिंग में भाग लेने पटना पहुंचे थे. दत्ता ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण बैंक अधिकारी पिछले दिनों हड़ताल में जाने को मजबूर हुए थे. विलय के विरोध में फेडरेशन ने काेर्ट में मामला दर्ज कराया है. मुद्दे को लेकर फेडरेशन के अधिकारी मंत्री से लेकर 80 सांसदों से मिल चुके हैं. लेकिन किसी ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया.

ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव राम कुमार सभापति ने कहा कि वेतन रिवीजन का मामला सरकार के पास आज तक लंबित है. एसबीआइ ऑफिसर्स एसोसिएशन (पटना सर्किल) के महासचिव अजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि काउंसिल की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >