पटना : आज से मिल सकती है सीएनजी

पटना : उद्घाटन के बाद सोमवार को पहले दिन दोनों पेट्रोल पंपों पर दर्जनों वाहन चालक सीएनजी लेने पहुंचे, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से उन्हें सीएनजी नहीं मिल सका. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार से लोगों को सीएनजी मिलनी शुरू हो सकती है. जानकारी के अनुसार ऑटो केयर में खुले सीएनजी स्टेशन को […]

पटना : उद्घाटन के बाद सोमवार को पहले दिन दोनों पेट्रोल पंपों पर दर्जनों वाहन चालक सीएनजी लेने पहुंचे, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से उन्हें सीएनजी नहीं मिल सका. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार से लोगों को सीएनजी मिलनी शुरू हो सकती है.
जानकारी के अनुसार ऑटो केयर में खुले सीएनजी स्टेशन को गैस पाइपलाइन से पूरी तरह नहीं जोड़ा गया है. इसमें कई तकनीकी कमियां हैं. सीएनजी स्टेशन खोलने के लिए माप-तौल विभाग से सत्यापन करना अनिवार्य है. लेकिन गेल ने बिना लाइसेंस प्राप्त किये बगैर स्टेशन खोलने की घोषणा कर दी, जो गैरकानूनी है.
इस संबंध में माप-तौल विभाग के नियंत्रक एन राय ने बताया कि गेल कंपनी के अधिकारी ने कैलिब्रेशन कराने की सूचना ही नहीं दी, तो कैलिब्रेशन का काम कैसे होगा. उन्होंने कहा कि आज तीन-चार बजे गेल के अधिकारियों ने कैलिब्रेशन करने का अनुरोध किया है.
उसके बाद टोल प्लाजा स्थित सिटी फ्यूल पर खुले सीएनजी स्टेशन का कैलिब्रेशन का काम शुरू हो गया है. सिटी फ्यूल के प्रमुख सुमित वर्मा ने बताया कि देर रात कैलिब्रेशन का काम पूरा हो गया है. संभव है कि मंगलवार से सीएनजी की बिक्री शुरू हो जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >