पटना : मजदूरों की पेंशन योजना लागू, वसुधा केंद्र में निबंधन
पटना : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत बिहार में असंगठित मजदूरों के लिए पेंशन योजना का निबंधन 15 फरवरी से सामान्य सेवा केंद्र (वसुधा केंद्र) में शुरू हो गया है. निबंधित मजदूरों को कार्ड मिलेगा और बैंक एकाउंट एसबीआइ में खुलेगा. वहां से उनके हिस्से की राशि प्रति माह कट जायेगी. योजना से […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
पटना : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत बिहार में असंगठित मजदूरों के लिए पेंशन योजना का निबंधन 15 फरवरी से सामान्य सेवा केंद्र (वसुधा केंद्र) में शुरू हो गया है. निबंधित मजदूरों को कार्ड मिलेगा और बैंक एकाउंट एसबीआइ में खुलेगा. वहां से उनके हिस्से की राशि प्रति माह कट जायेगी. योजना से लगभग चार करोड़ असंगठित मजदूरों को लाभ होगा.
श्रम संसाधन विभाग ने योजना का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है. ट्रेड यूनियन व पोस्टर के माध्यम से मजदूरों को जागरूक किया जायेगा. टॉल फ्री नंबर भी जारी किया जायेगा. बिहार में योजना को लागू करने के लिए एसबीआइ व एलआइसी से सहयोग ले रही है. योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के 18 से 40 साल के मजदूर निबंधित होंगे. योजना के तहत 18 वर्ष के मजदूरों को 55 रुपये, 29 वर्ष के मजदूरों को 100 रुपये व 40 वर्ष के मजदूरों को 200 रुपये देने होंगे. वहीं, केंद्र सरकार भी योजना के तहत जितनी राशि मजदूर जमा करेंगे, उतनी ही राशि सरकार मजदूरों को देगी.
किसे मिलेगा लाभ
– योजना के तहत निबंधित होने के बाद मजदूरों की अगर हर माह की आमदनी 15 हजार हो जायेगी, तो उस मजदूर को योजना से बाहर होना होगा. लेकिन, उस वक्त तक बैंक में मजदूर की जमा राशि को बैंक इंटरेस्ट के साथ जोड़ कर देगी.
– मजदूर की मौत 60 वर्ष के पहले हो, तो मजदूर के परिवार को पैसा मिलेगा.
– मजदूर की मौत 60 साल के बाद होगी, तो उसे तीन हजार प्रति माह के हिसाब से पेंशन के रूप में पैसा दिया जायेगा और बाद में अगर मजदूर की मौत होती है, तो परिवार को तीन हजार पेंशन दिया जायेगा.