पटना : पुलवामा की घटना के बाद सीआरपीएफ में एलर्ट

पटना : पुलवामा में गुरुवार को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 42 जवानों के शहीद होने के बाद बिहार -झारखंड सेक्टर में तैनात बल को एलर्ट कर दिया गया है. सीआरपीएफ की आइजीपी चारु सिन्हा ने बिहार- झारखंड में तैनात बल के उच्चाधिकारियों को फोन से दिशा- निर्देश दिये. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार […]

पटना : पुलवामा में गुरुवार को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 42 जवानों के शहीद होने के बाद बिहार -झारखंड सेक्टर में तैनात बल को एलर्ट कर दिया गया है. सीआरपीएफ की आइजीपी चारु सिन्हा ने बिहार- झारखंड में तैनात बल के उच्चाधिकारियों को फोन से दिशा- निर्देश दिये. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैंपों और पिकेटों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
बल के जवान मूवेंट केे दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं. वहीं गया में नक्सली हमले में सीआीपीएफ के सब इंस्पेक्टर की शहादत का जवाब देने के लिये नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है. सीआरपीएफ और एसटीएफ की दो टीमें संयुक्त रूप से ऑपरेशन में जुटी हैं. अति संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगाह रखी जा रही है. गुप्तचरों की गतिविधियों और उनकी सूचनाओं का विश्लेषण किया जा रहा है. नक्सल प्रभावित कई कई गांवों में सीआरपीएफ ने चेकिंग भी की.
कैंडल जलाकर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के अवंतीपुर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की याद में गुरुवार को कारगिल चौक पर युवाओं ने कैंडल जलाकर तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. युवा लोक जनशक्ति पार्टी पटना महानगर के अध्यक्ष कृष्णा सिंह कल्लू की अध्यक्षता में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में देश के प्रधानमंत्री से यह मांग किया कि पाकिस्तान के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत आ पड़ी है. इस कैंडल मार्च आयोजन में पवन गुप्ता, वरुण पटेल, अजीत कुमार, सुमन कुमार, रोहित राज, चंदन सिंह, चंदन कुमार दर्जनों कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया.
इस दुख की घड़ी में पूरा देश शहीदों के परिजनों के साथ
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कड़े शब्दों में निंदा की है. इस हमले में शहीद जवानों के प्रति उन्होंने शोक संवेदना जताते हुए कहा है कि वे इस आतंकी हमले की घटना से मर्माहत और शोकाकुल हैं. इस दुख की घड़ी में पूरा देश शहीदों के परिजनों के साथ है. शहीदों की इस कुर्बानी को याद किया जायेगा.
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व मंत्री सह विधायक श्याम रजक ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने केंद्र सरकार से जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. श्याम रजक ने घटना में शहीद होने वाले सभी शहीदों की आत्मा की शांति और घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.
आतंकी हमला पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि यह पूरी तरह से कायरतापूर्ण हरकत है. इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने शहीद हुए जवानों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है. जवानों को श्रद्धांजलि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जवानों की शहादत खाली नहीं जायेगी. आतंकियों की नापाक हरकतों का भारत मुंहतोड़ जवाब देगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >