पटना: फेक आइडी बना कर सोशल साइट पर अश्लील फोटो डाला

पटना सिटी : आलमगंज थाना के बंगला पर मुहल्ला में रहने वाली युवती का अश्लील फोटो फेक आइडी बना कर सोशल मीडिया पर डालने की प्राथमिकी युवती के पिता ने दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि मुंबई में रहने वाले तीन युवकों ने लड़की बन कर लोगों से चैट करता है. ऐसे […]

पटना सिटी : आलमगंज थाना के बंगला पर मुहल्ला में रहने वाली युवती का अश्लील फोटो फेक आइडी बना कर सोशल मीडिया पर डालने की प्राथमिकी युवती के पिता ने दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि मुंबई में रहने वाले तीन युवकों ने लड़की बन कर लोगों से चैट करता है.
ऐसे में तीनों युवकों की गिरफ्तारी व अपलोड किये गये पोस्ट को हटाने की गुहार लगायी है. पुलिस ने बताया कि आलमगंज थाना की पुलिस ने बताया कि मामले में नूर, रफीक व महताब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. तीनों मुंबई के निवासी हैं. पुलिस के अनुसार एक मोबाइल नंबर मिला है, जिसके आधार पर मामले की जांच पडताल की जा रही है.
जबरन चंदा वसूली में प्राथमिकी
पटना सिटी. सरस्वती पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूली करने के मामले में सुल्तानगंज थाना पुलिस ने जख्मी होटल संचालक संजीत शंकर के पिता लाला शंकर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दुर्गा चरण लेन निवासी पिता ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसमें कहा गया है कि सुल्तानगंज थाना के महेंद्रू स्थित होटल में जबरन चंदा वसूली के लिए दस से अधिक की संख्या में युवक पहुंचे. जहां संचालक संजीत शंकर व कर्मी शिवा के साथ मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया. घटना आठ फरवरी की रात को हुई थी. पुलिस ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >