दानापुर : बरात में डांस को लेकर मारपीट, गोलीबारी

दानापुर : थाना क्षेत्र के मैनपुरा में रविवार को दिनेश महतो के घर पर दिनदहाड़े गोलीबारी करने का मामला सामने आया है. गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है. घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की रात दिनेश […]

दानापुर : थाना क्षेत्र के मैनपुरा में रविवार को दिनेश महतो के घर पर दिनदहाड़े गोलीबारी करने का मामला सामने आया है. गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गयी.
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है. घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की रात दिनेश महतो के भतीजे पुटुश की बरात शाहपुर गयी थी. बरात में डांस करने को लेकर दिनेश महतो ने मनीष महतो के पुत्र शुभम कुमार की पिटाई कर दी थी.इसी को लेकर शुभम शनिवार की रात दिनेश के घर में घुसकर हंगामा करने लगा था.
इस पर महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी. इससे शुभम के सिर में चोट लगी थी. जख्मी शुभम को परिजनों ने इलाज के लिए सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया .
इसी विवाद को लेकर जख्मी शुभम के पिता मनीष महतो ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को दिनदहाड़े दिनेश महतो के घर पर तीन-चार राउंड फायरिंग की . फायरिंग में हताहत होने की सूचना नहीं है. थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने गोलीबारी की घटना से इन्कार करते हुए कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >