पटना : डिस्टेंस से बीएड के लिए ऑनलाइन आवदेन नौ तक करें , 17 को टेस्ट

पटना : डिस्टेंस के तहत बीएड सत्र 2017-21 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नालंदा खुला विश्वविद्यालय के द्वारा रविवार से शुरू कर दी गयी है. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नौ मार्च है. वहीं, प्रवेश परीक्षा 17 मार्च को होगी. रजिस्ट्रार व राज्य स्तरीय बीएड एंट्रेस टेस्ट के नोडल पदाधिकारी एसपी सिन्हा के अनुसार इसके […]

पटना : डिस्टेंस के तहत बीएड सत्र 2017-21 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नालंदा खुला विश्वविद्यालय के द्वारा रविवार से शुरू कर दी गयी है. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नौ मार्च है. वहीं, प्रवेश परीक्षा 17 मार्च को होगी. रजिस्ट्रार व राज्य स्तरीय बीएड एंट्रेस टेस्ट के नोडल पदाधिकारी एसपी सिन्हा के अनुसार इसके बाद रिजल्ट जारी किया जायेगा और काउंसेलिंग होगी. इसकी तिथि शनिवार को जारी की जायेगी.
इन जानकारियों को वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जायेगा. डिस्टेंस के तहत नालंदा खुला विश्वविद्यालय में 500 और मिथिला यूनिवर्सिटी में भी 500 सीटें यानी की कुल एक हजार सीटें हैं. इनके लिए काउंसेलिंग की प्रक्रिया भी अलग होगी. डिस्टेंस के तहत आवेदन करने के लिए छात्रों के पास दो वर्ष शिक्षण का अनुभव जरूरी है और वर्तमान में भी वह कहीं पर अध्यापन का कार्य कर रहा हो. इसके अतिरिक्त बाकी अहर्ताएं लगभग वहीं हैं जो रेगुलर बीएड की हैं. पूरी जानकारी के लिए छात्र एनओयू के वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
30 कॉलेजों के नामांकन पर लग सकता है ग्रहण
नालंदा खुला विश्वविद्यालय के द्वारा राज्य स्तरीय बीएड एंट्रेंस टेस्ट के लिए कॉलेजों से एनसीटीई व विवि से मान्यता संबंधी डॉक्यूमेंट्स मांगे गये थे. इसमें तीस कॉलेजों के डॉक्यूमेंट्स प्रॉपर नहीं पाये गये हैं.
सोमवार को ऐसे कॉलेजों की लिस्ट जारी की जायेगी. इसके बाद जो कॉलेज इस बार नामांकन लेने के लिए इलिजिबल होंगे उनकी भी सूची विश्वविद्यालय के द्वारा जारी की जायेगी. ऐसे करीब तीन सौ से अधिक कॉलेज हैं जिनमें नामांकन इस टेस्ट के तहत लिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >