बिहार में 35% बच्चों को लगा खसरा और रूबैला का टीका, छात्र-छात्राओं के टीकाकरण पर दिया जोर

पटना : खसरा-रूबैला (एमआर) टीकाकरण अभियान में 35 प्रतिशत बच्चों को कवर किया जा चुका है. ये आंकड़े दो फरवरी तक के हैं. शिक्षा विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो नौ माह से 15 वर्ष तक के कुल तीन करोड़ 77 लाख बच्चे हैं. इनका टीकाकरण करना है. टीकाकरण अभियान को तेज करने के […]

पटना : खसरा-रूबैला (एमआर) टीकाकरण अभियान में 35 प्रतिशत बच्चों को कवर किया जा चुका है. ये आंकड़े दो फरवरी तक के हैं. शिक्षा विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो नौ माह से 15 वर्ष तक के कुल तीन करोड़ 77 लाख बच्चे हैं.
इनका टीकाकरण करना है. टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को हर संभव मदद करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने दिये हैं.
साथ ही, जिला और प्रखंड स्तर पर इस अभियान की मॉनीटरिंग के लिए कहा गया है. खसरा और रूबैला जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए बिहार सहित पूरे देश में टीकाकरण अभियान चलाया गया है.
शेखपुरा में 70.7 फीसदी बच्चों का हुआ टीकाकरण
टीकारण अभियान के आंकड़ों के अनुसार पूरे प्रदेश में सबसे अधिक 70.7 फीसदी बच्चों को शेखपुरा में टीका लगाया गया है. नालंदा में 53.9 प्रतिशत, लखीसराय में 48.8, भागलपुर में 48.3 प्रतिशत बच्चों का टीकारण हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >