पटना : एक दिन का उपवास करेंगे भूतपूर्व सैनिक

पटना : बिहार सरकार द्वारा उपेक्षा का दंश झेल रहे राज्‍य भर के हजारों भूतपूर्व सैनिक रविवार को गर्दनीबाग स्थिल धरना स्‍थल पर एक दिवसीय उपवास व धरना प्रदर्शन करेंगे. शनिवार को आइएमए हॉल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भूतपूर्व सैनिकों के संगठन वेटर्नस इंडिया के बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी ने इसकी जानकारी […]

पटना : बिहार सरकार द्वारा उपेक्षा का दंश झेल रहे राज्‍य भर के हजारों भूतपूर्व सैनिक रविवार को गर्दनीबाग स्थिल धरना स्‍थल पर एक दिवसीय उपवास व धरना प्रदर्शन करेंगे.
शनिवार को आइएमए हॉल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भूतपूर्व सैनिकों के संगठन वेटर्नस इंडिया के बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी ने इसकी जानकारी दी.
उन्होंने बिहार के तमाम भूतपूर्व सैनिकों से इस एकदिवसीय प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी की, ताकि अपनी मांगों को मजबूती से सरकार तक पहुंचाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >