पटना : मतदाता सूची में 14.41 लाख नये नाम शामिल व 5.75 लाख के नाम हटाये गये

पटना : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय (सीइओ) की ओर से जारी सूचना के अनुसार राज्य की मतदाता सूची में कुल 14 लाख 41 हजार 237 मतदाताओं के नाम शामिल किये गये हैं. इसमें विभिन्न कारणों से पांच लाख 75 हजार 667 मतदाताओं के नाम सूची से हटाये भी गये हैं. इस तरह से राज्य में […]

पटना : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय (सीइओ) की ओर से जारी सूचना के अनुसार राज्य की मतदाता सूची में कुल 14 लाख 41 हजार 237 मतदाताओं के नाम शामिल किये गये हैं. इसमें विभिन्न कारणों से पांच लाख 75 हजार 667 मतदाताओं के नाम सूची से हटाये भी गये हैं.
इस तरह से राज्य में आठ लाख 65 हजार 570 मतदाताओं की वृद्धि हुई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार राज्य में पुरुष मतदाताओं की संख्या तीन करोड़ 73 लाख सात हजार 904 हो गयी है. वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या तीन करोड़ 32 लाख 93 हजार 468 है. थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 2406 हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >