बाढ़ : हादसे में युवक की मौत, पुलिस पर पथराव व फायरिंग

बाढ़ : हॉस्पिटल चौक पर सोमवार की रात करीब घंटे तक रणभूमि जैसा नजारा देखने को मिला. भदौर थाना क्षेत्र के पोखर पर गांव के पास दोपहर में ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार सादिकपुर गांव निवासी उपेंद्र पासवान का 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. दीपक के साथ […]

बाढ़ : हॉस्पिटल चौक पर सोमवार की रात करीब घंटे तक रणभूमि जैसा नजारा देखने को मिला. भदौर थाना क्षेत्र के पोखर पर गांव के पास दोपहर में ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार सादिकपुर गांव निवासी उपेंद्र पासवान का 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.
दीपक के साथ बाइक पर बैठा 36 वर्षीय सुधीर यादव खजुरार निवासी भी जख्मी हो गया था. दोनों को ग्रामीण बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने दीपक को पीएमसीएच रेफर कर दिया. पटना जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी की मौत हो गयी. इसके बाद परिजन लाश लेकर गांव लौट रहे थे तभी पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कराये जाने की बात कह कर अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ शव को लाया गया. इससे लोग नाराज हो गये और मुआवजे की मांग को लेकर जाम कर दिया. चार लाख रुपये की मांग कर रहे थे, प्रशासन द्वारा बीस हजार रुपये परिवारिक लाभ और तीन हजार रुपये कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत देने की बात कही गयी,जिसे लोगों ने नहीं माना. इसके बाद ग्रामीणों ने लाश को एंबुलेंस से निकाल कर हॉस्पिटल चौक के पास एनएच 31 पर रख कर जाम दिया.
लोग पुलिस और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे. जब गोरखा बटालियन के जवानों के साथ हंगामा करने से मना किया, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया. लोगों ने पुलिस पर फायरिंग भी शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >