पटना : रैली फ्लॉप नेता का सुपर फ्लॉप शो : नित्यानंद राय

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली को फ्लॉप नेता का सुपर फ्लॉप शो बताया है. रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यह जन आकांक्षा रैली नहीं थी, बल्कि नेताओं की आकांक्षाओं का प्रस्तुतिकरण था. राहुल गांधी का प्रदर्शन गांधी मैदान में […]

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली को फ्लॉप नेता का सुपर फ्लॉप शो बताया है. रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यह जन आकांक्षा रैली नहीं थी, बल्कि नेताओं की आकांक्षाओं का प्रस्तुतिकरण था.
राहुल गांधी का प्रदर्शन गांधी मैदान में कॉमेडी सर्कस के कलाकार की तरह था. इसमें जितनी भीड़ जुटी थी, उतनी भीड़ तो भाजपा की शक्ति केंद्र की बैठक में जुटती है. उन्होंने कहा कि इस दौरान न तो राहुल गांधी ने अपने परिवार के 45 वर्षों के कार्यकाल का हिसाब दिया और न ही तेजस्वी यादव ने बिहार में राजद के 15 साल के कार्यकाल का हिसाब दिया.
राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि सोने के पलंग पर सोने और चांदी की थाली में खाने वालों को लघु एवं सीमांत किसानों को प्रत्येक वर्ष मिलने वाले छह हजार रुपये काफी कम दिखते हैं. इस योजना पर खर्च होने वाली 75 हजार करोड़ की राशि भी उन्हें काफी कम लग रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >