पटना : रैली के लिए जदयू सेवादल चलायेगा जनसंपर्क अभियान

पटना : एनडीए की तीन मार्च को आयोजित होने वाली रैली के लिए जदयू सेवादल राज्यभर में जनसंपर्क अभियान चलायेगा. यह निर्णय रविवार को जदयू सेवादल की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान हुआ. इसका आयोजन जदयू सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय के सभागार में किया गया था. […]

पटना : एनडीए की तीन मार्च को आयोजित होने वाली रैली के लिए जदयू सेवादल राज्यभर में जनसंपर्क अभियान चलायेगा. यह निर्णय रविवार को जदयू सेवादल की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान हुआ. इसका आयोजन जदयू सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय के सभागार में किया गया था.
इसका संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज पांडेय ने किया. बैठक में निर्देश दिया गया कि जदयू के प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सेवादल के कार्यकर्ता बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक सीएम के कार्यों का प्रचार-प्रसार करेंगे. वहीं, वैशाली जिले में हुए रेल हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी सह पार्टी के मुख्य सचेतक संजय कुमारसिंह (गांधी जी), प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार और डॉ नवीन कुमार आर्य आदि शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >