पटना : आज सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत

पटना : सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत होगी जो 10 फरवरी तक चलेगी. मुख्य समारोह अधिवेशन भवन में आयोजित होगा जिसका उद्घाटन परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला करेंगे. इस अवसर पर परिवहन मंत्री, परिवहन सचिव संजय अग्रवाल व ट्रैफिक एसपी पीएन मिश्र के साथ बिहार सड़क सुरक्षा परिषद के लोगो की लांचिंग करेंगे. […]

पटना : सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत होगी जो 10 फरवरी तक चलेगी. मुख्य समारोह अधिवेशन भवन में आयोजित होगा जिसका उद्घाटन परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला करेंगे. इस अवसर पर परिवहन मंत्री, परिवहन सचिव संजय अग्रवाल व ट्रैफिक एसपी पीएन मिश्र के साथ बिहार सड़क सुरक्षा परिषद के लोगो की लांचिंग करेंगे.
वहां सड़क सुरक्षा से संबंधित एक वीडियो भी दिखाया जायेगा.साथ ही नाटक के माध्यम से भी उपस्थित लोगों को इस संदर्भ में जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा. इस अवसर पर दो लोगों को सड़क दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति की मदद के लिए गुड सेमेटेरियन अवार्ड भी दिया जायेगा. ये वहां उपस्थित लोगों को अपने अनुभव भी बतायेंगे. कार्यक्रम के दौरान हॉल में उपस्थित बच्चे नियमों के पालन की शपथ भी लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >