पटना : मकान और दुकान से डेढ़ लाख की संपत्ति की चोरी

पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र में दीवान मुहल्ला के पातो की बाग में बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली है. पीड़ित विनय चौधरी ने बताया कि वे इस मकान में ताला बंद कर समीप के दूसरे मकान में सोने के लिए चले गये […]

पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र में दीवान मुहल्ला के पातो की बाग में बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली है. पीड़ित विनय चौधरी ने बताया कि वे इस मकान में ताला बंद कर समीप के दूसरे मकान में सोने के लिए चले गये थे.
रविवार की सुबह जब वे इस मकान पर आये, तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है. कमरे में रखे 40 हजार रुपये व 50 हजार के गहने गायब हैं. चोरों ने निकट में ही स्थित भाई राजेश चौधरी की दुकान का ताला तोड़ कर उसमें रखे 50 हजार रुपये की चोरी कर ली. मकान व दुकान में हुई चोरी की शिकायत खाजेकलां थाना पुलिस को दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >