मसौढ़ी : पइन में भरी मिट्टी, वार्डों में पानी की निकासी ठप

मसौढ़ी : धनरूआ प्रखंड के दमरीचक पुल के नीचे स्थित पइन में मिट्टी भरने से नगर के दस वार्डों के पानी की निकास बंद होने से आहत वार्ड 17 के पार्षद योगेंद्र कुमार सुलेख व पूर्व नगर पर्षद उपाध्यक्ष संजय केसरी के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों के दर्जन भर लोग गुरुवार को एसडीओ से मिले […]

मसौढ़ी : धनरूआ प्रखंड के दमरीचक पुल के नीचे स्थित पइन में मिट्टी भरने से नगर के दस वार्डों के पानी की निकास बंद होने से आहत वार्ड 17 के पार्षद योगेंद्र कुमार सुलेख व पूर्व नगर पर्षद उपाध्यक्ष संजय केसरी के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों के दर्जन भर लोग गुरुवार को एसडीओ से मिले और लिखित शिकायत की.
बाद में एसडीओ के आदेश पर मसौढ़ी व धनरूआ के सीओ मौके पर पहुंचे और मिट्टी भराई करने वाले रामाधार प्रसाद को तत्काल मिट्टी न भरने का आदेश दिया व शुक्रवार को मापी के बाद ही इस पर निर्णय लेने की बात कही.
दमरीचक पुल के नीचे स्थित पइन से पूर्व से ही नगर के दस वार्डों 17 से लेकर लगातार 26 नंबर वार्ड के नाले का पानी निकलता रहा है. बताया जाता है कि दो-तीन दिनों से रामधार प्रसाद ने पुल के बीचों-बीच स्थित पइन में मिट्टी की भराई शुरू करा दी. इससे इन वार्डों के पानी की निकास बंद हो गयी.
इससे दमरीचक के कई खेतों में पानी भर गया. एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि रामाधार प्रसाद को भूमि के कागजात के साथ शुक्रवार को वहां आने की सलाह दी. इस बाबत धनरूआ के सीओ जितेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वे अंचल अमीन के साथ भूमि की मापी कराने वहां जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >