नीतीश कुमार ने जॉर्ज फर्नांडिस की प्रार्थना सभा में भाग लिया, अंतिम संस्कार के समय भी रहे मौजूद

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नयी दिल्ली के पंचशील पार्क स्थित पूर्व रक्षा मंत्री स्व. जॉर्ज फर्नांडीस के आवास पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया. इससे पहले उन्होंने जॉर्ज फर्नांडीस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. इस प्रार्थना सभा का आयोजन उनकी अंत्येष्टि से पहले किया गया था. इस […]

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नयी दिल्ली के पंचशील पार्क स्थित पूर्व रक्षा मंत्री स्व. जॉर्ज फर्नांडीस के आवास पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया. इससे पहले उन्होंने जॉर्ज फर्नांडीस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. इस प्रार्थना सभा का आयोजन उनकी अंत्येष्टि से पहले किया गया था. इस दौरान सीएम के साथ जार्ज के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, बिहार योजना पर्षद के सदस्य संजय झा, जदयू महासचिव केसी त्यागी समेत अन्य ने भाग लिया.

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. जॉर्ज फर्नांडीस की अंत्येष्टि में भाग लिया. उनकी अंत्येष्टि नयी दिल्ली के लोधी रोड स्थित विद्युत शवदाह गृह में संपन्न हुआ. उनके पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से आवास से लोधी रोड तक लाया गया. शवदाह गृह में उनके पार्थिव शरीर पर मुख्यमंत्री ने पुष्पचक्र अर्पित किया. इस मौके पर पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, अनेक केंद्रीय मंत्री, राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री, सांसद आरसीपी सिंह, रामनाथ ठाकुर, कहकशां परवीन समेत अन्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें… फर्नांडिस के हाथों में लगी हथकड़ियों की तस्वीर आपातकाल के समय उनके बागी तेवरों का कराती हैं अहसास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >