पटना : पुलिस महकमा पहली बार अपने इतिहास, वर्तमान और भविष्य की कुछ बातों को समाहित करते हुए एक कॉफी टेबुल बुक प्रकाशित करने जा रहा है. इसका प्रकाशन तो हो गया है और मुख्यमंत्री को 30 जनवरी को इसका िवमोचन करना था, लेकिन राजकीय शोक होने की वजह से यह तारीख फिलहाल टल गयी है. विमोचन की नयी तारीख फिलहाल तय नहीं हुई है.
प्राप्त सूचना के अनुसार इस किताब में सन 1936 के पुलिस की झलक भी देखने को मिलेगी. उस समय पुलिसिंग कैसे और किस तरह से हुआ करती थी. पुलिस की वेश-भूषा समय के साथ कैसे बदलती गयी. पुलिस विभाग के समय-समय से जुड़े कुछ रोचक किस्से और कहानियों को भी इसमें समाहित किया गया है. सीआइडी की देखरेख में यह किताब तैयार की गयी है.
