पटना : नीतीश कुमार की दूरदर्शिता को समझना तेजस्वी के बस की बात नहीं : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि युवाओं के लिए नीतीश कुमार की दूरदर्शिता को समझना तेजस्वी यादव के बस की बात नहीं है. पारदर्शी शासन में योग्यता और नियमों के आधार पर नियुक्ति होती है. वहीं, राजद शासन में नौकरियों की बोली कैसे लगती थी, सबको मालूम है. तेजस्वी […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि युवाओं के लिए नीतीश कुमार की दूरदर्शिता को समझना तेजस्वी यादव के बस की बात नहीं है.
पारदर्शी शासन में योग्यता और नियमों के आधार पर नियुक्ति होती है. वहीं, राजद शासन में नौकरियों की बोली कैसे लगती थी, सबको मालूम है. तेजस्वी केवल मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर सियासत कर सकते हैं. सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव प्रतियोगिता परीक्षाओं के संबंध में बयानबाजी करते हैं. वे स्वयं तो किसी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने की योग्यता नहीं रखते लेकिन जो प्रयासरत हैं, उनका मनोबल अवश्य गिरा रहे हैं.
वे यदि बेरोजगारी का दर्द समझते तो नियुक्ति जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं करते. राजद सरकार की आलोचना करते हुए सिंह ने कहा कि जनता आज भी नहीं भूली है कि कैसे प्रतिभाशाली युवाओं का हक मारकर सरकारी नौकरियों में सेटिंग होती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >