पटना : ‘तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने का सपना नहीं होगा पूरा’ : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा है कि अहंकार किसी का नहीं टिकता है. इस धरती पर किसी का भी अहंकार टिका नहीं है. तेजस्वी अगर इस सच को जान-समझ लेते तो शायद उनका भविष्य सुरक्षित रह जाता. पता नहीं किस अहंकार में […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा है कि अहंकार किसी का नहीं टिकता है. इस धरती पर किसी का भी अहंकार टिका नहीं है. तेजस्वी अगर इस सच को जान-समझ लेते तो शायद उनका भविष्य सुरक्षित रह जाता.
पता नहीं किस अहंकार में वे भ्रष्टाचार से बंधे रहे. सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद बड़े ही अहंकार के साथ कहा करते थे कि वह बिहार में 20 वर्षों तक राज करेंगे. लेकिन, भ्रष्टाचार ने उनकी यह गति कर दी कि 15 वर्षों में जनता ने सत्ता से बेदखल कर दिया. तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में गर्दन तक धंसे आपके परिवार का यह अहंकार ही था कि आपके उपमुख्यमंत्री बनने के बाद भी संपत्ति संग्रह करने का काम जारी रखा. नतीजा क्या हुआ.
सबको पता है अहंकार और भ्रष्टाचार ने उनको हाशिये पर ला खड़ा किया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, जो कभी पूरा नहीं होने वाला. बिहार की जनता उस अहंकारी परिवार को कभी सत्ता नहीं देगी जिसके शब्दकोश में केवल भ्रष्टाचार ही लिखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >