फुलवारीशरीफ हाइस्कूल में फायरिंग, दहशत

फुलवारीशरीफ : शनिवार की दोपहर असामाजिक तत्वों ने दहशत फैलाने के लिए फुलवारी हाइस्कूल परिसर में गोली बारी की. गोलीबारी में किसी को गोली लगी यह पता पुलिस को नहीं है. लोगों में चर्चा यह है कि किसी की हत्या की नीयत से बदमाशों ने फायरिंग की थी. हाइस्कूल के परिसर में खून के धब्बे […]

फुलवारीशरीफ : शनिवार की दोपहर असामाजिक तत्वों ने दहशत फैलाने के लिए फुलवारी हाइस्कूल परिसर में गोली बारी की. गोलीबारी में किसी को गोली लगी यह पता पुलिस को नहीं है.
लोगों में चर्चा यह है कि किसी की हत्या की नीयत से बदमाशों ने फायरिंग की थी. हाइस्कूल के परिसर में खून के धब्बे मिले हैं. खून के धब्बे किसी जानवर के हैं या किसी मनुष्य के यह पता नहीं चल पाया. इसी बीच नयाटोला का युवक मो सलाम ने बताया कि फुलवारीशरीफ थाने में लिखित रूप से आवेदन दिया है. उसने बताया कि बदमाश मेरी हत्या करना चाहते थे. भोला का भाई फोन करके फुलवारीशरीफ हाइस्कूल बुला रहा है.
भोला कुख्यात बदमाश है. वह कई बार जेल जा चुका है. थानेदार मो कैसर आलम ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी. अब तक न तो किसी ने आवेदन नहीं दिया है और न ही किसी घायल का नाम पता चला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >