पटना : मछलियों के 18 और सैंपल लिये, मुख्य सचिव आज करेंगे बैठक

पटना : आंध्र प्रदेश की मछलियों में फार्मालिन की पुष्टि के बाद राज्य सरकार ने 18 और सैंपल लिये हैं. इसे जांच के लिए कोलकाता भेजा गया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि अगर यह रिपोर्ट पॉजीटिव आयी तो जिस-जिस से सैंपलिंग हुई है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा. […]

पटना : आंध्र प्रदेश की मछलियों में फार्मालिन की पुष्टि के बाद राज्य सरकार ने 18 और सैंपल लिये हैं. इसे जांच के लिए कोलकाता भेजा गया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि अगर यह रिपोर्ट पॉजीटिव आयी तो जिस-जिस से सैंपलिंग हुई है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा. उधर, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है.
उन्होंने आंध्र प्रदेश की मछलियों पर रोक हटाने की मांग की थी. इस बीच हुए तमाम घटनाक्रमों के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बुधवार सुबह 11 बजे बैठक बुलायी है. इसमें स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव, मत्स्य और पशुपालन विभाग के भी आला पदाधिकारी शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >